ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में राधा-कृष्ण स्वरूप संग थिरके भक्त

दीपक जोशी। अमांपुर

कासगंज/अमांपुर के गुड़मंडी में चल रही सात दिवसीय संगीतमयी आदर्श श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव के पंचम दिवस जगदीश सोलंकी, मनोज गुप्ता, केशव गुप्ता, प्रभात दास महाराज, आकाश गुप्ता ने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधाजी के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। श्री श्यामा श्याम रासलीला संस्थान श्रीधाम वृन्दावन के प्रभात दास महाराज जी के तत्वावधान में बाल कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की लीलाओं का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ मंचन किया गया। जिसमें वन में राधा श्रीकृष्ण की मधुर लीला देखकर श्रद्धालु भव विभोर हो गए। कलाकारों ने मयूर नृत्य कर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। मयूर नृत्य के दौरान पूरा पंडाल श्रीकृष्ण की भक्तिमय नजर आया। इस अवसर पर राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ भक्त जमकर थिरके। इस मौके पर समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, धीरज गुप्ता, अध्यक्ष,समाजसेवी बॉबी गुप्ता शीलेन्द सोलंकी, अजय गुप्ता, दीपक सोलंकी, गौरव गुप्ता बैट्री, सौरभ गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, विकास गुप्ता, पंवन गुप्ता, मोनू गुप्ता, संजू वर्मा संतोष गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button