एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन,24 सूत्रों को लेकर माँग की…

छत्तीसगढ़/रायपुर। बूढ़ा तलाब धरना स्थल मे छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारियों के द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान धरना प्रदर्शन मे 24 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य शासन के समक्ष रखा। जहां अपनी मांगों को रायपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया। इस धरना प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ रायपुर के प्रांता अध्यक्ष आलोक मिश्रा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सलाहकार ओ• पी• शर्मा प्रांतीय महामंत्री श्रीमती श्यामा देवी एवं महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला ने कर्मचारियों की 24 सूत्रीय मांगों को रखा एवं छत्तीसगढ़ शासन के बजट सत्र मे मांग पूरी नहीं की जाती है तो प्रदेश के पूरे स्वास्थ्य सेवाएं बाधित कर संघ के द्वारा आगे की रणनीति तैयार कर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी ।
Subscribe to my channel


