महाशिवरात्रि को लेकर सहावर में हुई शांति समिति की बैठक
पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने की अपील

कासगंज/सहावर। कोतवाली परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन उपजिलाधिकारी सहावर ऋतु सिरोही व क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत की अध्यक्षता में हुआ। उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं कस्बे में बाजार बंदी का पालन करें बंदी के दिन दुकान खोलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर पुलिस को बताने को कहा। क्षेत्राधिकारी डीके पंत ने कहा कि पर्व को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मिल-जुलकर त्योहारों को मनाएं।इस्पेक्टर अनिल कुमार दोहरे ने कहा कि महाशिवरात्रि के मौके पर बाजार में अतिक्रमण ना होने दें कांवड़ वालों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए।इस अवसर पर पवन कुमार वार्ष्णेय, मिर्जा शारिक बेग, गिर्राज किशोर वार्ष्णेय,अजहर बेग,जावेद खान, विकार अहमद,मनोज कुमार,मुराद अहमद,राजू खान सहित आदि रहे।
Subscribe to my channel


