पेड़ पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर रहे युवक को, लोकेशन पर दौड़ी पुलिस बचाई जान
मोबाइल लोकेशन से बच गई युवक की जिंदगी

कासगंज/अमांपुर। अमांपुर पुलिस की तत्परता के कारण एक युवक की जान बच गई और परिवार उजड़ने से बच गया। थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवका निवासी सत्येन्द्र कुमार गृह क्लेश के चलते घर चला से चला आया। वह आत्महत्या करने की बोल रहा था। जिसके बाद घर वालों ने उसकी तलाश की। कोई पता न चलने पर अमांपुर थाना कोतवाली पहुंचकर पुलिस की मदद ली गई। और उसे बचाने की गुहार लगाई।
जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने सतर्कता दिखाई उन्होंने मोबाइल लोकेशन के आधार पर युवक को ढूंढ निकाला। उस दौरान युवक विकोरा गांव के जंगल में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर लटका हुआ था। तभी पुलिस कर्मियों ने उसे बचा लिया था। उसे उपचार के लिए प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर भर्ती कराया। युवक खतरे से बाहर है। जान बचाने वाले पुलिस कमियों को परिवार के लोगों ने धन्यवाद दिया। मंगलवार की रात को अमांपुर पुलिस का हमदर्द चेहरा सामने आया है। दिल को छू लेने वाले इस मामले में पुलिस ने आत्महत्या करने जा रहे युवक की न सिर्फ जान बचाई बल्कि उसे इलाज के लिए प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराकर उसके पास बैठकर उसे प्यार से समझाया भी। अपनी लेट लतीफी की इमेज से अलग पुलिस ने इस बार सिर्फ पंद्रह मिनट में उसे न सिर्फ ढूंढ निकाला बल्कि उसकी जान भी बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस को पेड़ पर लटकी चद्दर इस बात की ताकीद कर रही थी कि अगर पुलिस कुछ देर लेट हो जाती तो यह युवक नही बचता। पुलिस की इस फुर्ती की अब हर कोई तारीफ कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार ने युवक के परिजनों को स्वास्थ्य केंद्र बुलाकर सतेन्द्र को उसके सुपुर्द कर दिया। लोगों ने कोतवाली प्रभारी के कार्य को सराहा है।
Subscribe to my channel


