ब्रेकिंग न्यूज़
समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा तीसरा दिन गंजडुंडवारा से प्ररम्भ होकर पहुँची कादरगंज

कासगंज। समाजवादी पार्टी की 6 दिवसीय समाजवादी संदेश साइकिल यात्रा का बुधवार को तीसरा दिन है।। इस यात्रा का बुधवार को गंजडुंडवारा से प्ररम्भ हुआ। यह यात्रा 27 किलोमीटर का सफर तय करके बरी बागवास, नगरिया, तरसी होती हुई कादरगंज पहुंची। कादरगंज से गंगा पार करके यात्रा मुंता नगला पर समाप्त हुई। बरी बगवास और कादरगंज गांव पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। कादरगंज स्वागत में बोलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने कहा कि छुट्टा पशुओं से किसानों को बहुत बड़ी समस्या हो रही है। किसान रात रात भर अपने खेतों को रखाता है। किसानों की पूरी की पूरी फसलें छुट्टा पशु नष्ट कर देते हैं। गांधी ने कहा कि कादरगंज पुल के पास पक्का घाट बनना चाहिए जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा हो। विधान सभा अध्यक्ष मुनेंद्र शाक्य ने कहा कि कादरगंज मैन बाजार में सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हैं। इस सड़क को तुरंत बनाया जाए। राशन डीलर लोगों को कम राशन तोलकर दे रहे हैं। बीजेपी की सरकार हर मुद्दे पर फेल नजर आ रही है। 16 फरवरी को यात्रा गंजडुंडवारा से चल कर कासगंज जिलाधिकारी के दफ्तर पहुंचेगी।यहां पहुंच कर जिलाधिकारी को समस्याओं का एक ज्ञापन सौंपा जाएगा।बरी बगवास पर यात्रा का स्वागत विनीत सबिता प्रधान ने अपने साथियों के साथ किया। कादरगंज गांव में यात्रा का स्वागत असलम खान ने किया। इस अवसर कुंवर सिंह यादव, राम भजन कश्यप, विपिन यादव, देशराज, डाक्टर दीवान सिंह, अनीस अहमद, अनिल कुमार, सुजान सिंह यादव, महावीर सिंह यादव, मोहसिन खान, अवनीश यादव, राजेश शाक्य, पंकज वर्मा, बुद्धपाल कश्यप, रमेश सिंह, लोकेश शर्मा, प्रदीप यादव आदि रहे।
Subscribe to my channel


