ब्रेकिंग न्यूज़

अब्बास अंसारी को कासगंज जेल में किया शिफ्ट, कड़ी सुरक्षा के बीच चित्रकूट से लाया

उत्तर प्रदेश /कासगंज । माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी कासगंज के पचलाना जेल में शिफ्ट किया गया है। दोपहर 2 बजे चित्रकूट पुलिस अब्बास को लेकर कासगंज पहुंची। 2.17 मिनट पर पुलिस की गाड़ी पचलाना जेल के अंदर पहुंची। यहां पर मेडिकल कराने के बाद अब्बास को जेल में डाल दिया गया।इस दौरान जेल के गेट पर पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। बता दें कि आज सुबह 5.30 बजे पुलिस अब्बास को चित्रकूट जेल से कासगंज के लिए लेकर निकली थी।अब्बास को कैदी वाहन से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होते हुए कासगंज लाया गया। काफिले में 6 गाड़ियां मौजूद थीं। काफिले का नेतृत्व चित्रकूट के अपर एसपी चक्रपाणि त्रिपाठी ने किया। उनके साथ में सीओ शीतला प्रसाद पांडे सहित मऊ सरधुवा भरतकूप मानिकपुर चार थानों की फोर्स भी मौजूद रहा।दरअसल, चित्रकूट जेल के कमरे में पत्नी निखत के साथ अब्बास को पकड़ा गया था। खुद एक खुफिया सूचना पर डीएम और एसपी ने छापा मारकर उसे पकड़ा था। इसके बाद शासन ने चित्रकूट के जेलर समेत 7 लोगों को सस्पेंड कर दिया था। इसके अलावा, अब्बास की जेल बदलने की संस्तुति की गई थी। मंगलवार शाम को शासन ने अब्बास को कासगंज जेल शिफ्ट करने की अनुमति दी। अब्बास की पत्नी निखत चित्रकूट जेल में बंद रहेगी।
Deepak

Related Articles

Back to top button