ब्रेकिंग न्यूज़

फर्रुखाबाद में ट्रैक्टर और कार की भिड़ंत में मानपुर नगरिया के दो युवक की मौत,घायल

फर्रुखाबाद/कासगंज। न्यौली मानपुर नगरिया से देरशाम को फर्रुखाबाद के लिए बारात गई। फर्रुखाबाद और नबाब गंज के बीच बेकाबू ट्रैक्टर और कार में भिड़ंत हो गई हादसे में दो बारातियों की मौत हो गई।सूचना पर मृतकों के परिवार में छाया मातम शादी वाले घर मे भी खुशियाँ  गम में तब्दील हो गई।घटनाक्रम मानपुर नगरिया निवासी डॉ0 बबलू निषाद के बेटे राहुल की बारात 15 फरवरी की देरशाम को मानपुर नगरिया से बाईपास रोड फर्रुखाबाद के लिए रवाना हुए । बारात में आकाश सक्सेना उर्फ विनीत पुत्र राज बाबू  सक्सेना निवासी मानपुर नगरिया  इसरार पुत्र इसमाइल निवासी मानपुर नगरिया वीरेन्द्र मौर्य आदि आकाश सक्सेना अपनी विटारा ब्रीजा कार से फर्रुखाबाद के लिए जा रहे थे। इस दौरान ट्रैक्टर और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। जहां हादसे में आकाश व इसरार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि वीरेन्द्र मौर्य की हालत गम्भीर बताई जा रही है। सड़क दुर्घटना की सूचना से मानपुर नगरिया में शोक की लहर दौड़ गई। जहां शादी वाले परिवार की सारी खुशियाँ काफूर हो गईं ।

 

Related Articles

Back to top button