ब्रेकिंग न्यूज़

सजी कांवड़ के सामान की दुकाने, लोगों में दिख रहा उत्साह

कांवड़ भरकर ले जा रहे श्रद्धालु, अमांपुर में चहुंओर गूंज रहे भोले के जयकारे

कासगंज/अमांपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कांवड़ का आगाज शुरू हो गया है। वही लोगों में कांवड़ को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पूजा साम्रगी व कांवड़ के सामान की दुकाने सजने लगी है। जगह-जगह कांवड़ लेने जाने वाले भक्त खरीदारी करते दिखाई दे रहे है। महाशिवरात्रि को लेकर कस्बा में बम-बम भाले की गूंज सुनाई देने लगी है। कछला गंगा घाट से श्रद्धालु कांवड़ भरकर ले जा रहे हैं। कस्बा की सड़कों पर गंगाजल लेकर बाबा भोले का जयकारा लगाते हुए पैदल जा रहे है। कस्बा के बारहद्वारी पर  जगह-जगह कांवड़ के सामान की दुकानें लगी हुईं। जिन पर कांवड़िए खरीददारी कर रहे हैं। ग्राहको की भीड़ से देर शाम तक बाजार गुलजार रहा।

 

Related Articles

Back to top button