कासगंज: यातायात व्यवस्था संभालने उतरे स्वयंसेवक

कासगंज। कासगंज में कावड़ यात्रा की यातायात व्यवस्था संभालने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ता लग गए उन्होंने जिला प्रचार प्रमुख सुनील ने बताया कि यातायात को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए शहर के अत्यंत व्यस्त रहने वाले मुख्य चौराहों, और सड़कों पर सेवा करने की शुरू चौराहों पर हुए लग गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने अपने स्वयंसेवकों को कासगंज में यातायात में सहयोग करने का निर्णय लिया है । इसके लिए जिला प्रचारक अशोक जी ने नमेनी गांव तथा कासगंज शहर से संघ के स्वयंसेवक कासगंज में पहुंचे हैं। इन्हें शुक्रवार से स्वयंसेवक ने कासगंज के विभिन्न स्थानों पर अपनी ड्यूटी देने शुरू कर दी है। मुख्य हाईवे से लेकर शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मे लगे है। स्वयंसेवक यातायात व्यवस्था में सहयोग करने के साथ ही श्रद्धालुओं की सेवा करने का काम भी कर रहे हैं। आरएसएस के विभाग प्रचारक चंदन सिंह ने बताया कि फिलहाल एक हजार स्वयंसेवक कावड़ सेवा में लगाए गए हैं। इनकी संख्या में और बढ़ोत्तरी को जा सकती है। स्वयंसेवकों की 12-12 घंटे की ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें मुख्य रूप से जिला प्रचारक अशोक जी धीरज पुष्पेंद्र आदित्य आदि रहे।।
Subscribe to my channel


