ब्रेकिंग न्यूज़

एस एन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

माॅडल बनाकर विधार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

कासगंज/अमांपुर के एसएन पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अपने माॅडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इन माॅडलों को सभी सभी ने सराहा। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डाॅ गीता राजपूत, प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल ने संयुक्त रूप से मां शारदे के समक्ष स दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि डाॅ गीता राजपूत ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी के आयोजन से छात्रों में प्रतिभा का उदय होता है। विधार्थियों द्वारा स्मार्ट सिटी, इलैक्ट्रिक कार, इलैक्ट्रिक वैल, अस्पताल, ग्रहचाल, पहाड, सब्जी काटने की मशीन, वाटर वोट, वेक्यूम, वाटर हार्वेस्टिंग सहित 108 प्रकार की संरचनाओं का निर्माण किया। इस दौरान प्रबंधक डाॅ भगवान सिंह राजपूत, प्रधानाचार्य अजय अटल, डायरेक्टर पंकज राजपूत, मनीष दीक्षित, कुलदीप कुमार, राजकिशोर, लक्ष्मण, शुभम कुमार आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button