स्वास्थ्य मेगा शिविर में 27 की काउंसिलिंग, 348 का इलाज
अमांपुर सीएचसी पर हुआ मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

कासगंज/अमांपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य मेगा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मानसिक रूप से अस्वस्थ 27 रोगियों की काउंसिलिंग की गई। जबकि 348 अन्य बीमारियों से ग्रसित लोगों को भी उपचार दिया गया। शिविर का शुभारम्भ भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, विधायक प्रतिनिधि शिव सिंह वर्मा, प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने संयुक्त रूप से फीता काटकर मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। डाॅ यश कुमार ने मानसिक रोग के लक्षण, घरेलू उपचार भी बताया। उन्होने बताया कि अच्छे आहार, योग, व्यायाम, अच्छी नदी आदि के माध्यम से कही हद तक मानसिक बीमारियों से बचा जा सकता है। शिविर में मानसिक सेवाओं के साथ-साथ अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी संचालित की गई। और शिविर में आए मरीजों को निशुल्क दवा वितरण की गई। प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत ने कहा कि मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को झाड-फूंक के चक्कर में नही पड़ना चाहिए। उसे मानसिक रोग विशेषज्ञ को दिखाकर इलाज करना चाहिए। क्यो कि इलाज कराने से ही मानसिक बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। डाॅ गौरव तोमर ने बताया कि नीद न आना, तनाव, घबराहट, जीवन के प्रति निराशा, डर लगना, व्यवहार में अचानक तेजी आना आदि मानसिक रोग की देन हो सकता है। इनका चेकअप कराकर इलाज कराएं इस दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.संदीप राजपूत, डाॅ नीरेन्द कुमार, डाॅ गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डाॅ अजय यादव, डाॅ मोनिका वर्मा, दिलीप कुमार गुप्ता, संतोष कुमार, प्रशांत राजपूत, नीरेन्द लोधी, विवेक कुमार, आकाश गुप्ता सर्राफ, कुलदीप, बीपीएम बृजेश यादव, फार्मासिस्ट ग्रीश चन्द्र, जयप्रकाश, बिजेंद्र कुमार, बच्चन, आदि रहे।
Subscribe to my channel


