ब्रेकिंग न्यूज़

छात्राओं को सशक्तिकरण और साइबर अपराध के प्रति जागरूक…

एंटी रोमियो टीम ने अमांपुर में सतर्क कीं छात्राएं

कासगंज/अमांपुर। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार सोमवार को कस्बा के कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय, बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन, प्रथामिक उच्च विद्यालय में महिला सशक्तिकरण एवं साइबर अपराध के प्रति जागरूकता अभियान के तहत कोतवाली और एंटी रोमियों पुलिस ने स्कूली छात्राओं को जागरूक किया। अमांपुर की एंटी रोमियो टीम महिला कस्टेबल पार्वती चाहर, सोनी त्यागी ने स्कूली छात्राओं को जागरूक कर उन्हे साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी। उन्हें समझाया कि यदि कोई शरारती तत्व किसी प्रकार के कमेंट करता है, या गंदी भाषा का प्रयोग करता है तो टोल फ्री नंबर 1090, 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें, नाम गुप्त रखा जायेगा। कोई भी समस्या है तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं। वही साइबर अपराध से बचाव के बारे में जानकारी दी। उन्होने कहा कि फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल साइट पर अज्ञात व्यक्तियों की रिक्वेस्ट बिल्कुल स्वीकार न करे। मोबाइल पर आए अंजान लिंक पर क्लिक न करने और बैंक खाता संबंधी जानकारी किसी से साझा न करने के निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, एसआई राजेन्द्र सिंह आदि रहे।

 

Related Articles

Back to top button