ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा में डूबे व्यक्ति का शव मिला, पांचवे दिन

कासगंज/पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम कादरगंज गंगा में डूबे एक व्यक्ति का शव तैराको ने पांचवे दिन गंगा से बरामद किया है। बतादें कि पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम घोसगंज निवासी 60 वर्षीय सुखलाल पुत्र तेजसिंह गांव के ही मृतक रामसेवक के दाहसंस्कार के लिए विगत 17 फरवरी को कादरगंज गंगा घाट गए थे, शव के अंतिम संस्कार के बाद सुखलाल गंगा में स्नान करते वक्त डूब गए। घटना की जानकारी पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने पीएसी के तैराक जवान बुलवाकर डूबे व्यक्ति की तलाश शुरू करवा दी। शव बरामद के लिए पुलिस और तैराकों का अभियान जारी रहा, चार दिन तक शव का कोई सुराग नहीं लगा, पांचवे दिन मंगलवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर तैराकों ने शव बरामद कर लिया। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। वहीं थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to my channel


