ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क पार रहे गोवंश से तेज रफ्तार बाइक टकराई दुर्घटना में दो घायल

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के कछला गेट रेलवे फाटक पर बरेली मथुरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार सड़क पार कर रहे गोवंश से टकरा गए दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए टीटू पुत्र पूरन सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम शाहपुर माफी वाह राजू पुत्र नारायण सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बरौना थाना पटियाली जनपद कासगंज शाम लगभग 6:00 बजे करीब बाइक पर सवार होकर दिल्ली जा रहे थे बाइक सवार जैसे ही कछला गेट रेलवे फाटक के पास अमृतानंद आश्रम के पास पहुंचे तो अचानक एक गोवंश सड़क पर आ गया और तेज रफ्तार बाइक सवार गोवंश से टकरा गए दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए और गोवंश की भी मौत हो गई सूचना पर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल राजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है

 

Deepak

Related Articles

Back to top button