ब्रेकिंग न्यूज़

रास्ते से कीचड़ हटाने को लेकर हुआ विवाद चली गोली पांच घायल

मौके पर पहुंचे एसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

कासगंज/सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला महारी में रास्ते से कीचड़ हटाने की लेकर हुआ विवाद नामजद लोगों ने जमकर फायरिंग की। फायरिंग में 5 लोगों को लगे छर्रे घायलों को कराया सोरों सीएचसी भर्ती जहां से एक महिला सहित दो व्यक्ति जिला अस्पताल की रेफर 3 लोगो का सोरों सीएचसी में उपचार जारी। पूरा मामला सोरों कोतवाली क्षेत्र के कुम्हरौआ ग्राम पंचायत के नगला महारी का है जहां कीचड़ हटाने को लेकर विवाद हो गया नामजद युवक सत्यवीर ने अपनी छत से खड़े होकर फायरिंग कर दी जिसमें 5 लोग घायल हो गये । घायल  रामअवतार पुत्र मुंशी उम्र 70 वर्ष निवासी नगला महारी सोरों, संननेश श्री पत्नी रुस्तम सिंह उम्र 50 वर्ष नगला म्हारी, गंगा सिंह पुत्र दाताराम उम्र 50 वर्ष निवासी यादव नगर कॉलोनी अलीगढ़ ,भूरे सिंह पुत्र किताब सिंह उम्र 65 वर्ष निवासी नगला म्हारी ,रामबहादुर पुत्र ज्ञान सिंह उम्र 50 वर्ष निवासी म्हारी थाना सोरों । पीड़ित राम बहादुर ने बताया कि उसकी बेटी की शादी थी गांव में बारात आने वाली थी कासगंज से सामान खरीदने जा रहे थे रास्ते में कीचड़ पड़ा  हुआ था जिसे हटाने के लिए पड़ोसी सत्यवीर आदि लोगों से कहा तो गाली गलौज करने लगे और उन्होंने छत पर खड़े होकर बंदूक से फायरिंग कर दी जिसमें 5 लोग घायल हो गए। पुलिस को लिखित तहरीर नामजद लोगों के खिलाफ दी है। दो लोगो को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आगे की कार्यवाही जारी है। मौके पर भारी पुलिस फोर्स सीओ सिटी एवं पुलिस कप्तान सौरभ दीक्षित ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button