ब्रेकिंग न्यूज़
कासगंज: विश्व नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया

कासगंज: विश्व नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आबकारी विभाग जनपद कासगंज द्वारा सार्वजनिक स्थानों ,बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन,गांवो में पम्प्लेट चस्पा कर नशा के विरूद्ध जन जागरूकता अभियान चलाया गया तथा नगला हीरा, गोरहा में एक चौपाल का आयोजन कर नशा से दूर रहने की अपील की गई। चौपाल में नवयुवकों एवं बच्चों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक क्षति से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति की ओर अग्रसर होने तथा परिवार/ समाज को इस बुराई से पूर्णतः मुक्त करने में अपना योगदान देने की अपील की गई। रविवार को विश्व नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर आबकारी विभाग की समस्त प्रतिष्ठान / दुकानें जिलाधिकारी निर्देश पर बन्द रखी गई।
Subscribe to my channel


