ब्रेकिंग न्यूज़

प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुई दांतों की जांच,फिर हो गया ऐसा हैरान

डाक्टरों ने दांतों की देखभाल के बताए तरीके।

कासगंज/अमांपुर के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर बुधबार को प्रभारी चिकित्सक डाॅ संदीप राजपूत की अध्यक्षता में निशुल्क  दांत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भी भाग लिया। दंत चिकित्सक डॉ. मेघांशू गुप्ता ने शिविर में आए कुल 70 लोगों के दांतों की जांच की। साथ ही इमोफाॅर्म के द्वारा टूथपेस्ट, माउथवॉश और जरूरत की दवाइयां निश्शुल्क दी गईं। शिविर में आए लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. संदीप राजपूत ने कहा कि तंबाकू के सेवन से मुंह का कैंसर होता है। उन्होंने लोगों से तंबाकू का सेवन नहीं करने की अपील की। इस मौके पर डाॅ गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डाॅ नीरेन्द कुमार, डाॅ अजय यादव, दिलीप गुप्ता, जयप्रकाश, विवेक कुमार आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button