ब्रेकिंग न्यूज़

स्वास्थ्य परामर्श कैंप में 102 ने कराया उपचार

निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कैंप का हुआ आयोजन

कासगंज/अमांपुर के कासगंज रोड पर स्थित श्रीगणेश हाॅस्पीटल के तत्वावधान में आगरा एस एन मेडिकल कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ मनोज कुमार यादव के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कैंप का आयोजन किया गया। इसमें निशुल्क सलाह, शुगर, थायरायड, ब्लड प्रेशर, ब्लड टेस्ट, टीवी, पीलिया की निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई गई। मरीजों को निशुल्क दवा देकर डॉक्टरों ने उचित सलाह दी। स्वास्थ्य कैंप का लाभ बड़ी संख्या में लोगों ने लिया। डाॅ मनोज कुमार यादव ने कहा कि गर्मियों का मौसम आते ही कई तरह की बीमारियां पनप सकती है। इससे बचने के लिए सावधानी बरते। इस दौरान चेयरमैन चांद अली खान, सुभाष शाक्य, डाॅ सम्राट देवेंद्र शाक्य, अखंड यादव, आकाश गुप्ता सर्राफ, छत्रपाल सिंह, गणेश शाक्य, संजू यादव, देवेंद्र शाक्य, शिवम साहू, दीपक जोशी, आकाश ठाकुर, आयुष गुप्ता आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button