ब्रेकिंग न्यूज़

सीडीओ ने पटियाली सीएचसी का किया औचक निरीक्षण, सीएचसी को व्यवस्थाएं देख संतुष्ट नजर आए सीडीओ

कासगंज मुख्य विकास अधिकारी सचिन बुधवार को पटियाली ब्लॉक सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे, जिसके बाद उन्होंने पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने डॉक्टरों की मौजूदगी, अस्पताल परिसर की साफ सफाई एवं अस्पताल में लगी हेल्थ एटीएम मशीन को चेक किया। इसी दौरान उन्होंने हेल्थ एटीएम मशीन से खुद की स्वास्थ्य से संबंधित जांचे कराई। अस्पताल की व्यवस्थाएं देख सीडीओ संतुष्ट नज़र आए। इस दौरान, खंड विकास अधिकारी मनीष वर्मा, सीएचसी प्रभारी डॉ सुलतान अहमद, डॉ आलोक कुमार, डॉ अमित, डॉ श्रद्धा रजक, चीफ फार्मासिस्ट पीके परिहार, आसिर अली, लैब टेक्नीशियन नंदनी, आकाश यादव, रवि पांडे आदि रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button