त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, रितू सिरोही
शांतिपूर्ण ढंग से मनाएं त्योहार, डीके पंत

कासगंज/अमांपुर कोतवाली परिसर में होली पर्व को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन उप जिलाधिकारी सहावर रितु सिरोही व क्षेत्राधिकारी सहावर डीके पंत की अध्यक्षता में हुआ। उपजिलाधिकारी रितु सिरोही ने स्थानीय लोगों से कहा कि त्योहारों को शांतिपूर्वक और भाईचारे के साथ मिलकर मनाएं। किसी भी तरह की कोई परेशानी होने पर पुलिस को बताने को कहा। क्षेत्राधिकारी डीके पंत ने कहा कि होली पर कोई माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है तो पुलिस को अवगत कराए। पर्व को लेकर शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी और शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से मिल-जुलकर होली को मनाएं। इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने कहा कि होली को शांति सौहार्द के साथ मनाएं। भाई चारे का परिचय दें। जबरन किसी पर रंग न डाले। शांति व्यवस्था को बिगाड़ने वाले जेल भेजे जाएंगे। इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर झूठी सूचनाओं का विश्वास नही करे। वही यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। इस दौरान एसडीएम सहावर रितु सिरोही, सीओ सहावर दीप कुमार पंत, प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, कस्बा ईचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई शांतिस्वरूप, चेयरमैन चांद अली खान, जिला पंचायत सदस्य अवनीश सोलंकी, विधायक प्रतिनिधि शिव सिंह वर्मा, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेद वर्मा, राकेश पाराशर, धीरज गुप्ता रामनरायन मित्तल, विजयप्रकाश गुप्ता, केशवदेव गुप्ता, हिदेश सर्राफ, मनोज गुप्ता, चमन खान, राजू गुप्ता, आकाश गुप्ता सरार्फ, प्रधान संजय शाक्य, पुष्पेन्द वर्मा, प्रधान सुभाष वर्मा, प्रधान ब्रज गोपाल, प्रधान विकास यादव, प्रधान सुगन्ध सिंह, प्रधान लल्लू सिह, प्रधान श्याम सिंह, सभासद दरवेश फौजी, सभासद बबलू यादव, प्रधान फूल सिंह, तिर्मल सिंह, भीमसेन कश्यप, शशांक दुबे, प्रेम पाल सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अनुरूद्र यादव, शुभम बलियान, हरीश कुमार, बिजेश कुमार आदि रहे।
Subscribe to my channel


