अमांपुर में एक अपंजीकृत क्लीनिक किया सील, एक को नोटिस

कासगंज/अमांपुर अपंजीकृतों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग के चल रहे अभियान में शुक्रवार को एक क्लीनिक सील की गई है। इसके अलावा एक अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया गया हैं। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डाॅ संदीप राजपूत ने बताया कि शुक्रवार को कस्बा में छापामार कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान कस्बा के सहावर रोड पर स्थित अपंजीकृत डाॅ हरिसिंह के क्लीनिक को सील किया गया है। क्लीनिक पर पंजीकरण संबंधी कोई अभिलेख संचालक नहीं दिखा सका। उन्होंने बताया कि इसके अलावा अपंजीकृत न्यू नीलम हास्पीटल को नोटिस दिया गया है। उन्होंने बताया कि सील और नोटिस देने वालों से तीन दिन में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचने से कस्बा के अपंजीकृतों में हड़कंप मचा रहा।
Subscribe to my channel


