ब्रेकिंग न्यूज़

समाधान दिवस में सदर एसडीएम संग नायब तहसीलदार ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

अमांपुर थाना समाधान दिवस में आए 4 मामले 4 का हुआ निस्तारित

कासगंज/अमांपुर थाना कोतवाली परिसर में शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन सदर एसडीएम पंकज यादव, नायब तहसीलदार अजय कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इसमें अपनी समस्या लेकर पहुंचे फरियादियों की भीड़ रही। इस दौरान सदर एसडीएम पंकज यादव, नायब तहसीलदार अजय कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार, इंस्पेक्टर क्राइम अमरेश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। जिसमें 4 शिकायतें आई सभी शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सभी शिकायते राजस्व से संबंधित थी। इस मौके पर कस्बा इंचार्ज विशेस्वर सिंह, एसआई ब्रजकिशोर सिंह, एसआई राजेन्द्र सिंह, प्रथामिक चिकित्सा अधिकारी संदीप राजपूत, कानूनगो होमन सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल दीपक भारद्वाज, लेखपाल जिकरूल हसन, लेखपाल सोमेन्द बाबू, लेखपाल प्रियांशी माहेश्वरी, लेखपाल कुलदीप कुमार, लेखपाल अकुंर, लेखपाल नंगपाल सिंह, लेखपाल अनुराधा, जेई नीरज गौड़, शंशाक दुबे, शैलेन्द्र कुमार, सुधीर यादव, व्रिश कुमार, अनुरूद्र बलियान, प्रेमपाल सिंह मौजूद रहे।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button