ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षक जयवीर सिंह जी की 6 वी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

कासगंज/अमापुर के गांव देवपुर में समाज में शिक्षा के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान करने वाले शिक्षक जयवीर सिंह चौहान की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस सभा में समाज के शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों और समाजसेवियों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की। दिनेश चौहान ने उन्हें कुशल प्रशासक बताते हुए कहा पापा जी ने अपना सर्वस्व जीवन शिक्षा जगत के लिए न्योछावर कर दिया। ममतेश चौहान  ने कहा बाबा जी एक कुशल शिक्षक के साथ- साथ एक समाज सेवी भी थे। शिवगोविंद सिंह ने कहा आज के शिक्षिकों को उनके जीवन से अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठता से सीख लेनी चाहिए। वहीं अनुज चौंहान ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर कहा कि जहां एक प्रधानाचार्य के रूप में विद्यालयों में कुशल शिक्षण व्यवस्था के लिए सदा याद किए जाएगे, वहीं समाज में किए गए सामाजिक कार्यों के लिए पूजनीय रहेंगें। उनकी पौत्री मनीषा चौहान ने भी स्व. जयवीर सिंह जी के द्वारा दी गई सीख को उपस्थित लोगों को से साझा किया। इस अवसर पर पुष्पेंद्र चौहान सुरेश चौहान बृजेश चौहान शैलेश चौहान राजेश चौहान सनी सोलंकी धीरज सिंह जैनेंद्र सिंह गोपाल सिंह भूपेंद्र सिंह सोनू कुमार आदि रहे |

 

Deepak

Related Articles

Back to top button