मौसम बदलने के साथ ही अमांपुर स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की भीड़ बढ़ी
अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्दी-खांसी और बुखार के मरीज बढ़े

कासगंज/अमांपुर। मौसम में सुबह के समय सर्दी और उसके बाद दिन भर पड़ने वाली गर्मी लोगो॔ की सेहत पर भारी पड़ रही है। खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज सरकारी और निजि अस्पतालों में पहुंच रहे है। चिकित्सक मरीजों को मौसम के हिसाब से ऐहतियात बरतने की सलाह दे रहे है। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को सर्दी-जुकाम, बुखार से परेशान मरीजों की भीड़ देखी गई। चिकित्सकों ने चेकअप के बाद दवा दी। मंगलवार को 145 मरीज इलाज कराने के लिए प्रथामिक चिकित्सालय पर पहुंचे। सुबह 10 बजे से मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई। 2 बजे तक अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। लैब और दवा वितरण काउंटर पर भी मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों की लाइन लगी रही। प्रभारी चिकित्सक डा. संदीप राजपूत ने बताया कि मंगलवार को आने वाले मरीजों में अधिकतर मौसमी बीमारियों, वायरल फीवर, सर्दी-जुकाम, खुजली से पीड़ित थे, सभी को दवा दी गई। बाल रोग विशेषज्ञ डा. गौरव तोमर, डाॅ संजय यादव, डा. दिलीप कुमार गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में मौसम में बदलाव हो रहा है। इस दौरान डाॅ नीरेन्द्र कुमार, डाॅ सिवेन्द्र सिंह, डा. मोनिका, डा. मेघांशू, डा. जितेंद्र, एलडी जयप्रकाश, बीपीएम बृजेश यादव, शिखा यादव, संतोष कुमार, फार्मासिस्ट ग्रीश, सजीव कुमार, विजेन्द्र कुमार, बच्चन लाल आदि रहे।
Subscribe to my channel


