ब्रेकिंग न्यूज़

मक्खन लाल इंटर कॉलेज में संपन्न हुई यूपी बोर्ड बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं

बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा खत्म होते ही उड़े मस्ती के रंग

कासगंज/अमांपुर । यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं शुक्रवार को सकुशल संपन्न हो गईं। परीक्षा संपन्न होने पर छात्र-छात्राओं में ही अधिक खुशी और उल्लास देखा गया। बता दें यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हुई थी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाएं 3 मार्च को समाप्त हो गई। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 4 मार्च को समाप्त होगी। मक्खन लाल इंटर कॉलेज में अंतिम दिन हाईस्कूल समाजिक विज्ञान का सरल पेपर देकर विधार्थियों के चेहरे खिल गए। सुबह की पाली में हाईस्कूल में समाजिक विज्ञान व इंटरमीडिएट में खाद संरक्षण और दोपहर की पाली में संस्कृति की परीक्षा कराई गई। हाईस्कूल समाजिक विज्ञान की परीक्षा में पंजीकृत 345 परीक्षार्थियों में से 325 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 20 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहे। वही इंटरमीडिएट की खाद्य संरक्षण की परीक्षा में पंजीकृत 43 परीक्षार्थियों में से 42 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1 परीक्षार्थी उनुपस्थित रहा। वही दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से संस्कृति की परीक्षा कराई गई। जिसमे पंजीकृत 1 परीक्षार्थी था। जो उपस्थित रहा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक डाॅ रामजीलाल वर्मा, वाहय केंद्र व्यवस्थापक दुर्वेश कुमार, स्टैटिक मजिस्ट्रेट गौरव यादव, परीक्षा प्रभारी ब्रजेश राठौर, अनिल कुमार मोर्य, शिवप्रकाश सिंह की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षाएं कराई गई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने केंद्र के बाहर ही जमकर होली खेली। छात्राओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाते हुए होली की बधाई दी।

 

Deepak

Related Articles

Back to top button