ब्रेकिंग न्यूज़
रायपुर: यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन

छत्तीसगढ़/रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे श्रमिक यूनियन शाखा वैगन रिपेयरिंग शॉप रायपुर के पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्य कारखाना प्रबंधक सुबोध चंद्र चौधरी के पदोन्नति सी.एम.ई. के पद पर बिलासपुर ट्रांसफर होने पर विदाई दी गई। इस दौरान नए प्रभार के रूप में संजय त्यागी मुख्य कारखाना प्रबंधक वैगन रिपेयरिंग शॉप रायपुर का पदभार ग्रहण किया। जिसका सम्मान स्वरूप भास्कर गुहा (सहायक कार्मिक अधिकारी) के द्वारा पुष्प हार भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजीव वहाने, ललित कुमार कुंडे गोपाल सारथी, परमानंद, श्याम लाल साहू एवं मोहम्मद शाहिद सहित आदि शामिल रहे।
Subscribe to my channel


