ब्रेकिंग न्यूज़

बच्चों संग दया ने खेली होली, बांटे गये पिचकारी, रंग-गुलाल, बच्चों ने कहा- थैंक यू दया अंकल

इस बार भी दया की खुशियों वाली होली

दुर्ग-भिलाई भाजपा पार्षद और नगर निगम भिलाई के उपनेता प्रतिपक्ष दया सिंह हर बार अपने बेहतर कार्यों की वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इस बार भी होली खुशियों वाली सेलिब्रेट कर रहे हैं। दूसरे के चेहरे पर मुस्कान लाकर दया सिंह होली मना रहे हैं। खुर्सीपार क्षेत्र के बच्चों के साथ दया सिंह ने होली सेलिब्रेट किया। बच्चों को पिचकारी, रंग गुलाल और खिलौने बांटे। जिसे पाकर बच्चे खिल उठे और कहा दया अंकल थैंक यू व हैप्पी होली। दया सिंह ने बताया कि यह कार्य उनका पहली बार नहीं है। इससे पहले भी क्षेत्र के बच्चों के साथ वे होली सेलिब्रेट कर चुके हैं। बच्चों को उम्मीद रहती है बच्चों को आशा रहती है कि उनका दया अंकल आएगा और खुशियों वाली होली सेलिब्रेट करेगा। दया सिंह ने बताया कि जरूरतमंद लोगों को भी वह होली के लिए रंग गुलाल और पिचकारी भेंट कर रहे हैं। इसके अलावा और जरूरी सामान दया सिंह व उनकी टीम बांट रही है।

 

Related Articles

Back to top button