मानपुर नगरिया में साध्वी प्राची का हिन्दू युवा वाहिनी ने ऐसें किया भव्य स्वागत

कासगंज/न्यौली। मानपुर नगरिया स्थित मनकामेश्वर मन्दिर पर साध्वी प्राची के जनपद आगमन पर हिन्दु युवा वाहिनी ने भव्य स्वागत किया। वाहिनी कार्यकर्ताओ ने फूल- मालाओं से व पटका पहनाकर साध्वी जी का स्वागत किया। इस दौरान वाहिनी कार्यकर्ता जयश्रीराम , भारत माता की जय व वन्देमातरम के गगनभेदी नारे लगा रहे थे। इस दौरान वाहिनी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा राम और कृष्ण के वंशजों को सजग व सतर्क रहकर विधर्मियो के कुचक्र को कुचलते हुए सनातन की अलख जगाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रभारी मनोज चौहान, जिलाध्यक्ष मनोज सोलंकी, गोपाल सोलंकी, दिवाकर निर्भय,अभिषेक वशिष्ठ, रवि चोपड़ा, अनुज चौहान, अमित सोलंकी, दुष्यन्त चौहान, शिवानी चौहान, ममता कश्यप, राजेश्वरी कश्यप, संतोष मिश्रा अभय प्रताप सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


