ब्रेकिंग न्यूज़

कछला में ई रिक्शा पलटने से युवक की मौत

कासगंज/न्यौली। कछला के समीप बरेली मथुरा हाइवे पर ई रिक्शा पलटने से युवक की मौत हो गई। हादसें में भाभी, पिता, बहन व बीमार मां घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी मे भर्ती कराकर मृतक के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। रविवार को मानपुर नगरिया निवासी 28 वर्षीय कीर्ती नंदन उर्फ कमल अपनी बीमार मां नत्थो देवी को भाभी आशा, बहन त्रिवेश कुमारी व पिता भगवती प्रसाद के साथ ई रिक्शा से उझानी दवा लेनें जा रहे थें। इस दौरान कछला के समीप नदिया वाली पुलिया पर अचानक ई रिक्शा पहिया निकलने से पलट गया। जिससे कीर्ती नंदन उर्फ कमल की मौत हो गई। हादसें में परिजन घायल हो गए। परिवार में कोहराम मच गया।

Deepak

Related Articles

Back to top button