ब्रेकिंग न्यूज़

श्रीकृष्ण रासलीला महोत्सव में महिषासुर के वध की लीला का हुआ मंचन

दीपक जोशी।अमांपुर

कासगंज/अमांपुर  कस्बा के गुड़मंडी में चल रही संगीतमयी आदर्श श्रीकृष्ण रासलीला मंचन महोत्सव के सप्तम दिवस विधायक प्रतिनिधि यतेन्द्र वर्मा, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसिया मौर्य, समाज सेविका सुलोचना गुप्ता, विपिन बिहारी ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीकृष्ण एवं राधाजी के स्वरूपों का पूजन कर आरती उतारी। श्री श्यामा श्याम रासलीला संस्थान श्रीधाम वृन्दावन के प्रभात दास महाराज जी के निर्देशन में बाल कलाकारों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण व राधा रानी की लीलाओं का मनोहारी आकर्षक झांकियों के साथ मंचन किया गया। भक्तों को रासलीला मंच पर श्रीकृष्ण की लीलाओं का जीवंत दर्शन देखने को मिल रहा है। सप्तम दिवस की लीला में महिषासुर वध की लीला का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष लाला सोलंकी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, संरक्षक केशवदेव गुप्ता, शिवम गुप्ता, दीपक सोलंकी, राजा यादव, सौरभ शर्मा, प्रमोद शर्मा, सोनू गुप्ता, गौरव गुप्ता बैट्री, आकाश गुप्ता सर्राफ, शशीकान्त, सौरभ गुप्ता, मोहित गुप्ता, पंवन गुप्ता, मोनू गुप्ता, संजू वर्मा, अरूण चौहान, राहुल गुप्ता, चिराग गुप्ता, दीपक जोशी, प्रशान्त आदि भक्तगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button