ब्रेकिंग न्यूज़

समय से पूर्व निपुण लक्ष्य हासिल करने वाला लखमीपुर बना जनपद का पहला निपुण विद्यालय

प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर बना निपुण भारत मिशन

कासगंज/अमांपुर।  अमांपुर के गांव लखमीपुर के प्राथमिक विद्यालय ने जनपद का पहला निपुण विद्यालय होने का गौरव हासिल किया है। यह जनपद का पहला विद्यालय है। जिसने समय से पहले लक्ष्य को प्राप्त किया है। प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर की प्रधानाध्यापक सुनीता यादव एक ऐसी अध्यापिका है। जिन्होंने समस्याओं के समक्ष हार न मानकर डटकर उनका मुकाबला किया है और सफलता प्राप्त की है। आज वे जिस विद्यालय में कार्य कर रही है। वह जिले का एक मात्र निपुण लक्ष्य हासिल करने वाला विद्यालय है। वहा सभी सुविधाएं है जो एक आदर्श विद्यालय में होनी चाहिए। सुनीता यादव के विद्यालय के प्रति समर्पण की कहानी वहां की दीवारे खुद बयां कर रही है। चारों ओर हरियाली, रंग बिरंगे फूल और सब्जियों से भरपूर किचन गार्डन जो बच्चों के साथ साथ अभिवावकों के भी आकर्षण का केंद्र है। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कक्षा 1-3 में अध्ययनरत विद्यार्थियों के सीखने के स्तर को बेहतर बनाने एवं कक्षा के अनुरूप स्तर पर लाने के प्रयास किए जा रहे है। प्रधानाध्यापिका सुनीता यादव ने बताया कि विद्यालय में 140 छात्र पंजीकृत है। इसमें कक्षा एक, दो, तीन के बच्चों को निपुण छात्र बनाना है। इन कक्षाओं के 90 फीसदी बच्चों को भाषा और गणित में निपुण पाया गया। परिषदीय विद्यालय का कक्षा 1 से 3 तक का प्रत्येक बच्चा सत्र 2026 तक निपुण लक्ष्य प्राप्त कर ले। निपुण भारत में योगी सरकार ने यह लक्ष्य दिसंबर 2023 तक प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा था। प्रथामिक विद्यालय लखमीपुर के विधार्थियों ने निपुण लक्ष्य मार्च 2023 में ही प्राप्त कर लिया। शासन द्वारा 80 फीसदी विधार्थी निपुण मांगे गए ले लेकिन प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर में 90 फीसदी से ऊपर बच्चे निपुण है। 2 मार्च को डाइट के प्रशिक्षुओं द्वारा दीक्षा एप पर छात्रों का एसेसमेंट किया गया। और छात्रों को निपुण घोषित किया गया। शिक्षिका सुनीता यादव को उत्कृष्ट विद्यालय पुरस्कार, उत्कृष्ट छात्र उपस्थित सम्मान, शैक्षिक उन्नयन सम्मान, शून्य निवेश नवाचार सम्मान, शिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रशस्तिपत्र, बेस्ट टीजर के सम्मान से नवाजा गया है। शिक्षिका लकी चौधरी, शिक्षक गिर्राज किशोर, प्रधान सुभाष वर्मा, अध्यक्ष नरेश की मदद से यह कामयाबी हासिल की है।

Deepak

Related Articles

Back to top button