ब्रेकिंग न्यूज़
ट्रांसफॉर्मर से कॉपर तेल चोरी, पुलिस बोली जल्द होगा खुलासा

कासगंज/पटियाली थाना क्षेत्र के थाना दरियावगंज में बीती रात अज्ञात चोरों ने निर्माणाधीन शिल्पी मोती फैक्ट्री से 200 केवी ट्रांसफॉर्मर से कॉपर एवं तेल चोरी कर लिया। फैक्ट्री मालिक पूर्व प्रधान मुनीष कुमार गुप्ता ने बताया ट्रांसफॉर्मर की कीमत लगभग पांच लाख रुपए थी कुछ दिन पूर्व हमारे यहां से जनरेटर भी चोरी हो चुका है। फैक्ट्री मालिक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि चोरों की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
Subscribe to my channel


