ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के कराया विकास: राजवीर

नगरिया मण्डल के याकुतगंज पर हुई सभा

कासगंज/न्यौली भारतीय जनता पार्टी नगरिया मण्डल की राष्ट्रपति अभिभाषण सभा याकुतगंज व नबाबगंज सेक्टर की मंडी स्थल याकुतगंज पर सम्पन्न हुई। सभा का शुभारम्भ सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर करते हुए कहा कि यदि विवादितढाँचा न गिरा होता तो आज मन्दिर का निर्माण सम्भव नही होता। सांसद ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के सभी को समान रूप से योजनाओं का लाभ प्रदान कर सबका साथ ,सबका विकास की अवधारणा को साकार किया है। सांसद श्री सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनियाँ में देश का नाम रोशन हुआ है। इससे पूर्व सभा में डेटा प्रबन्धन के मण्डल संयोजक मोहित गौर, मण्डल प्रभारी डॉ0 योगेन्द्र चौहान ,मण्डल मंत्री विक्की बघेल, महिला मोर्चा की पदाधिकारी लक्ष्मी सोलंकी ने राष्ट्रपति अभिभाषण के अंशो का वाचन किया। सभा को जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी, विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि बॉबी कश्यप आदि ने भी सम्बोधित किया। सभा का संचालन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने किया। इस अवसर पर सभा मे प्रमुख रूप से पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर, जिला महामंत्री द्वय संजय सोलंकी व नीरज शर्मा, मण्डल उपाध्यक्ष अतुल सोलंकी, अभय प्रताप, युवा मोर्चा मण्डल संयोजक शिव कुमार प्रधान, सत्यवीर कश्यप, विजय सोलंकी, सौदान कश्यप, कप्तान सिंह, महेशपाल प्रधान, नेत्रपाल मौर्य प्रधान, विक्की बघेल, रवि चोपड़ा, वीरेन्द्र, तालेवर, अजीत, महेन्द्र सिंह कश्यप आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button