ब्रेकिंग न्यूज़

अनियंत्रित ईको कार पलटने से पांच घायल, एक रैफर

कासगंज/पटियाली कस्बा के ग्राम किशोरी नगला स्थित सेठ जी पेट्रोल पंप के समीप बदायूं हाइवे मार्ग पर अनियंत्रित ईको कार पलटकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हुए। जानकारी के मुताबिक कार में सवार म्यूजिक कार्यक्रम के डांस कलाकार हैं जो जनपद बदायूं से पटियाली थाना क्षेत्र के दरियावगंज एक शादी में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम करने जा रहे थे। इसी दौरान पटियाली कस्बा के सेठ जी पेट्रोल पंप के निकट मोड़ पर ईको कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे कार में सवार डांस कलाकार पूजा देवी, पूजा, सरोज, संजू और उदयपाल घायल हुए, जिन्हें पटियाली सीएचसी भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद घायल सरोज को जिला अस्पताल रैफर किया।

Related Articles

Back to top button