भाजपा सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के सबका विकास कराया: रजनीकान्त

कासगंज/न्यौली। राष्ट्रपति अभिभाषण पर चर्चा के लिए मल्लाहनगर व नगरिया सेक्टर की सभा का आयोजन स्थानीय मथुरा बरेली मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने किया गया। सभा के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी व पूर्व ब्लॉक प्रमुख बृजेंद्र सिंह गौर ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामाप्रसाद मुखर्जी व भारत माता के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्जवित कर किया।
सभा मे उपस्थित पार्टी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रपति अभिभाषण को लेकर सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकारों ने बिना किसी भेदभाव के सबके लिए समान रूप से विकास कार्य किये हैं। उन्होंने 2024 में केन्द्र में फिर से भाजपा सरकार बनवाने का आह्वान कार्यकर्ताओं से किया। सभा को जिलाध्यक्ष के0पी0 सिंह सोलंकी, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह गौर, आदि ने भी सम्बोधित किया कार्यक्रम का संचालन मण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान ने किया। इस दौरान प्रमुख रूप से मण्डल महामन्त्री सत्यवीर कश्यप, मण्डल उपाध्यक्ष अभय प्रताप सोलंकी, अनुज चौहान, मण्डल कोषाध्यक्ष रवि चोपड़ा, मोहित गौर, सेक्टर संयोजक दुष्यंत चौहान, संजय बघेल, बूथ अध्यक्ष प्रमोद कश्यप, सत्यवीर शर्मा, अतुल चौहान, रामेश्वर मौर्य, मनोज राघव , शंकरपाल प्रधान, संजय सोलंकी, प्रेम साहू, हरिओम मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


