ब्रेकिंग न्यूज़

खुर्सीपार मंडल में नियुक्त के बाद जिलाध्यक्ष से मिले पदाधिकारी: उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह के नेतृत्व में पहुंचे नवनियुक्त पदाधिकारी, बोले-निष्ठावान कार्यकर्ताओं को मिला मौका, संगठन का आभार

दुर्ग/भिलाई।.इस बार खुर्सीपार भाजपा मंडल में निष्ठावान कार्यकर्ताओं को संगठन में मौका मिला है। इसके लिए संगठन का आभार। संगठन को मजबूती प्रदान करने और इमानदारी के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन ने मौका दिया है।
ये बातें नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष व नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार मंत्री दया सिंह ने कही है। दया सिंह के नेतृत्व में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया से संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने मुलाकात की। बिचपुरिया का पदाधिकारियों ने आभार माना और आगे बेहतर काम करने के लिए संकल्प लिया। दया सिंह ने बताया कि जिलाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में खुर्सीपार मंडल के अध्यक्ष एसएन सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश शर्मा, सत्यनारायण ब्यास,मंडल मंत्री के. पुष्पा राव, मीडिया प्रभारी कामदेव कर्मकर मौजूद रहें। उनके साथ खुर्सीपार भाजयुमो मंडल अध्यक्ष सीएच प्रशांत कुमार, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिलावर यादव, पवन मिश्रा ने मुलाकात की है। जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने कहा है कि सभी को आज से ही काम पर लग जाना है। इस साल विधानसभा चुनाव है। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। इस काम में सभी को अपना योगदान देना है। कांग्रेस की सरकार को इस बार उखाड़ फेंकना है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को बिचपुरिया ने कहा है कि सभी इमानदार कार्यकर्ता हैं। निष्ठावान पार्टी कार्यकर्ता हैं। ये मौका मिला है इसे पार्टी के लिए भुनाना है।

Deepak

Related Articles

Back to top button