अमांपुर में योग के प्रचार के लिए बांटे पत्रक
कासगंज में आठ से 10 अप्रैल तक योग गुरू रामदेव सिखाएंगे योग

कासगंज/ अमांपुर। आगामी 8 से 10 अप्रेल तक तीन दिवसीय निशुल्क योग चिकित्सा एवं ध्यान शिविर को लेकर तैयारियां तेज हो गई। पतंजलि योगपीठ प्रचारक इसके प्रचार में जुट गए है। कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर टोलियां बनाकर पत्रक बांटे और कार्यक्रम की जानकारी दी। वहीं इसमें शामिल होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें कासगंज के बारह पत्थर मैदान में योग गुरू रामदेव की मौजदूगी में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर अपनी हिस्सेदारी निभाएं। 8, 9, और से 10 अप्रैल तक लगने वाले योग शिविर को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। योग गुरु स्वामी रामदेव कासगंज में आठ अप्रैल से तीन दिन लोगों को योग सिखाएंगे। खंड प्रभारी परन्तप सोलंकी ने बताया कि पतंजलि योगपीठ के द्वारा आयोजित योग शिविर निशुल्क है। शिविर प्रचार-प्रसार के लिए शहर को चार भागों में बांटा गया है। इन सभी चार भागों में पतंजलि पीठ के कार्यकर्ता अलग-अलग टीमें बनाकर प्रचार में जुटे हुए हैं। इस दौरान संयोजक जेसी चतुर्वेदी, सासंद प्रतिनिधि डाॅ केतसिंह वर्मा, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, विधायक हरिओम वर्मा, डाॅ नरेश नंदन, नगर संघचालक राकेश पाराशर, विपन बिहारी अग्रवाल, धीरज गुप्ता सर्राफ, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, खंड प्रभारी परन्तप सोलंकी, प्रमोद गुप्ता, मनोज गुप्ता, राहुल जौहरी, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता सर्राफ, रामखिलाड़ी उपाध्याय, संतोष गुप्ता, अनुज अग्रवाल, बसंत वर्मा, गौरव गुप्ता, नरेश गुप्ता, शनिदेव गुप्ता व अन्य प्रचारक प्रचार में जुटे हैं।
Subscribe to my channel


