अमांपुर में प्लास्टिक का प्रयोग न करने और वातावरण को स्वच्छ रखने की ली शपथ।
दीपक जोशी। अमांपुर

अमांपुर । कस्बा के बैकुण्ठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में बुधवार को स्वच्छ भारत, हरित भारत की शपथ ली। उपजिलाधिकारी एवं नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार जोशी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, व्यापारियों, नगर पंचायत कर्मी, शिक्षक-शिक्षिकाओं संग सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसमें पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, वृक्ष संरक्षण, पौधारोपण, पाॅलीथीन का परित्याग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार जोशी ने लोगों को जागरूक कर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत, हरित शपथ दिलाई। क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने सभी से वातावरण को स्वच्छ रखेंगे और पाॅलीथीन का प्रयोग न करने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष चांद अली खान ने कहा कि अपने आसपास के वातावरण को साफ और स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य बनता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी विधायक हरिओम वर्मा, उपजिलाधिकारी विनोद जोशी, प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी, बीजेपी जिला महामंत्री संजय सोलंकी, समाज सेवी धीरज गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय प्रकाश गुप्ता, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दरवेश फौजी, तामेस्वर अग्रवाल, महामन्त्री मनोज गुप्ता, मीडिया प्रभारी आकाश गुप्ता, गोपाल शर्मा, अभिजात द्विवेदी, मुकेश बाबू, संजू यादव, श्रीराम सोलंकी, यतेन्दर वर्मा, राजकुमार वर्मा, सफाई नायक दिनेश कुमार, ओमकार यादव, हिमाचल आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


