पांच दिवसीय आरोग्य योग शिविर में सीखेंगे योगासन
अभ्यास योग शिविर में करवाया योगाभ्यास

कासगंज/अमांपुर । कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब अब योग का असर दिखने लगा है। योग की प्रकिया बच्चों से लेकर महिल पुरुषों तक सिर चढ़कर बोल रहा है। जैसे जैसे योग गुरू स्वामी रामदेव के कासगंज के बारह पत्थर मैदान में 8, 9, 10 अप्रेल को आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग कार्यक्रम की तिथि नजदीक आती जा रही है। वैसे वैसे नगर में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार व भारत स्वाभिमान समिति के पदाधिकारियों ने योग शिविर अभ्यास करने का सिलसिला तेज कर दिया है। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में प्रतिदिन सुबह 5 बजे से सात बजे तक योग अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में लोगों को योग सिखाकर बाबा के कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। पतंजलि समिति योगग्राम वरिष्ठ चिकित्सक आचार्य डाॅ संजय योगी के सानिध्य में पांच दिवसीय योग शिविर 20 अप्रैल तक चलेगा। इस के बाद भी निशुल्क योग शिविर चलते रहेंगे। जिसमें आचार्य डाॅ सजय योगी ने नगरवासियों को ताड़ासन, त्रिकोणासन, चक्त्रासन, वज्रासन, भुजंगासन, शलभ आसन कपालभांति अनुलोम विलोम ध्यान प्रणाम आदि कराए गए। इनसे होने वाले शारीरिक व लाभों के बारे में बताया गया। इस दौरान भारत स्वाभिमान प्रदेश प्रभारी विपिन आर्य, प्रान्त युवा प्रभारी सीपी सिंह, खंड प्रभारी परन्तप सोलंकी, विपन बिहारी अग्रवाल, धीरज गुप्ता, मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा, प्रमोद गुप्ता, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, आकाश गुप्ता सर्राफ, आदित्य नंदन, गौरव गुप्ता, हर्ष चौहान,आदि रहे।
Subscribe to my channel


