कासगंज: अमांपुर में चला पॉलिथीन जब्त करो अभियान
अमांपुर कस्बे में गुरूवार को दुकानों से पॉलिथीन जब्त करती नगर पंचायत की टीम

कासगंज/अमांपुर। कस्बा में ईओ प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ अभियान चलाया। अमांपुर नगर पंचायत टीम ने दुकानों पर प्रतिबंधित पॉलिथीन तलाशी। इस दौरान करीब एक किग्रा पॉलिथीन जब्त की गई। टीम ने पकड़े गए दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला। प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर पंचायत की टीम ने बाजार में चेकिंग कर दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त की। ईओ प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम बाजार में पहुंची। टीम देख दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान दुकानदारों को पालिथीन का प्रयोग न करने की हिदायत दी है। उन्होंने दुकानदारों को बताया कि वह प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग न करें। दोबारा पॉलिथीन का प्रयोग करते पकड़े गए तो और अधिक जुर्माना वसूला जाएगा। टीम में अभिजात द्विवेदी, लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, दिनेश कुमार, उदित प्रताप सिंह, दीपक कुमार आदि शामिल रहे।
Subscribe to my channel


