ब्रेकिंग न्यूज़
शिक्षा के प्रति बच्चों को किया जागरूक, बांटे उपहार
आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर बच्चों को बांटे गए उपहार

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के आरबीडी कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर पर आयोजित हुई मीनिंग प्रतियोगिता एवं कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अव्वल आए छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किये गए। मैनेजर राजीव सर ने बच्चों को स्कूल जाने और नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने बच्चों को लंच बाॅक्स, स्टेशनरी जैसे उपहार दिए। वही खान पान के लिए बिस्किट व अन्य वस्तुएं प्रदान की। इस दौरान समाज सेविका सुलोचन गुप्ता, आचार्य किशोरी लाल, मंडल अध्यक्ष दरवेश फौजी, आचार्य हरिशंकर, आकाश गुप्ता, रोहित विधार्थी, गौरव सर, राजवती देवी, धर्म सिंह, प्रेम बाबू, ओम श्री, शिवम कुमार आदि रहे।
Subscribe to my channel


