ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ सशक्तिकरण को मंडल स्तर पर हुई कार्यशाला

कासगंज। जनपद में संगठन की मजबूती के लिए भाजपा द्वारा बूथ मजबूत करने को मंडल स्तर पर बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला आयोजित करा रही है। जिसमें प्रत्येक मंडल में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी के तहत भाजपा जिला महामंत्री नीरज शर्मा ने नगरिया मंडल औऱ बिलराम मंडल, जिला उपाध्यक्ष कौशल साहू ने सहावर मंडल की कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। नीरज शर्मा ने कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूत करने के लिए दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी को बूथ सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि बूथों पर 12 सदस्यों की नई टीम का गठन किया जाएगा। एक बूथ पर 20 पन्ना प्रमुख बनाये जाएंगे। सभी बूथों पर व्हाट्सएप ग्रुप बनाने होंगे। बूथ प्रवासी का बूथ पर प्रवास रहेगा। कौशल साहू ने कहा कि जिले के सभी बूथ मजबूत करने को बूथ के कार्यकर्ताओं को बूथ पर मेहनत करनी है। बूथ स्तर पर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। वरिष्ठ भाजपा नेता नवल कुलश्रेष्ठ ने सोरों मण्डल की कार्यशाला को संबोधित किया। इस दौरान मंचासीन विजेंद्र सिंह गौर, नगरिया मंण्डल अध्यक्ष मनोज चौहान, संजय दुबे, हरिभान सिंह शाक्य, राकेश अग्रवाल, डा. भूदेव सिंह राजपूत मोहकम सिंह मौजूद रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button