ब्रेकिंग न्यूज़

कासगंज: पटियाली में युवक को मारी गोली-घायल

कासगंज/पटियाली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नई मुशियार में रंजिशन युवक की कोख में गोली मार दी। घायल को स्वजन पटियाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुँचे।हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उच्च चिकित्सालय रैफर किया। घटनाक्रम के अनुसार 18 वर्षीय कान्हा उर्फ अरुण कुमार पुत्र जंग बहादुर ने गाँव के ही बोनी को गत दिनों बाइक बेची थी जिसका 20 हज़ार रूपया बोनी पर बकाया था। सोमवार देर रात कान्हा ने बोनी से बकाया पैसे मांगे थे, जिसको लेकर बोनी ने कान्हा की कोख में गोली मार दी। पीड़ित की माँ शारदा देवी ने कोतवाली में पहुंचकर गाँव के बोनी पुत्र बल्लू पर बेटा कान्हा को जान से मारने के इरादे से कोख में गोली मारकर घायल कर देने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अमरेश सिंह तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

Deepak

Related Articles

Back to top button