हिन्दुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में विधार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया
अमांपुर के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन में हुई हिन्दुस्तान ओलंपियाड की परीक्षा

कासगंज/अमांपुर। कस्बा के बैकुंठी देवी राष्ट्रीय शिशु सदन एवं कोमल प्रसाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को दोपहर 12 से 1 बजे तक हिन्दुस्तान ओलंपियाड की ऑफलाइन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस परीक्षा के तहत बच्चों ने अपनी प्रतिभा को परखा। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराई गई। परीक्षा के दौरान विद्यालय के शिक्षक अलर्ट रहे। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा देने आए विधार्थियों में गजब का उत्साह दिखा। अभिभावक भी बच्चों के साथ पहुंचे थे। बच्चों ने इस परीक्षा को बेहतर कहा। प्रधानाचार्य जागन सिंह सोलंकी ने कहा कि हिन्दुस्तान की यह मुहिम अच्छी है। और बच्चों को आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी। इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम सोलंकी, आचार्य संजय सोलंकी, आचार्य शांतिस्वरूप, आचार्य आलोक भारद्वाज, रिषभ पाराशर, दिव्यांश पाराशर, सचिन सोलंकी आदि ने परीक्षा में सहयोग किया।
Subscribe to my channel


