ब्रेकिंग न्यूज़

विधायक हरिओम वर्मा ने जनता दरबार लगाकर, सुनी समस्याएं

भाजपा कार्यालय पर विधायक ने सुनी समस्या

कासगंज/अमांपुर क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा ने सोमवार को अपने कार्यालय पर खुला जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निस्तारण का निर्देश दिया। सर्वाधिक समस्याएं पुलिस, बिजली, लोक निर्माण विभाग, तथा राजस्व, स्वास्थ्य के अलावा अन्य विभागों से जुड़ी रही। उन्हें विधायक ने समस्या समाधान का भरोसा दिया। कहा कि विधानसभा के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। जिसके लिए हर संभव प्रयास हो रहा है। वही केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

Deepak

Related Articles

Back to top button