ब्रेकिंग न्यूज़

अपनी मां के पांव दबाकर कर जो सो गया, आवाज आई कि जन्नत खरीद ली

कासगंज/पटियाली कस्बा के मोहल्ला मुल्ला टोला में रमजान माह से पूर्व सोमवार की रात दीनी जलसे का अयोजन कराया गया। जिसमें लखीमपुर खीरी से तशरीफ लाए मुफ्ती सलमान ने मौजूद अकीदतमंदों को दीनी जानकारी दी। जलसे का आगाज़ नाते पाक से किया गया। जिसमें कारी सहरोज अहमद कासमी ने अपनी नात में कुछ यूं पढ़ा कि,

अपनी मां के पांव दबाकर कर जो सो गया,
आवाज़ आई आपने जन्नत खरीद ली।

वहीं कारी अबूजर ने अपनी नात में कहा कि,

जगह जी लगाने की दुनियां नहीं है,

ये इबरत की जां है तमाशा नहीं है।

इस दीनी जलसे की निजामत गंजडुंडवारा के मोहम्मद सऊद ने की। जिसके बाद देश विदेश में अपनी पहचान रखने वाले मुफ्ती सलमान लखीमपुर खीरी ने अपने बयानों से शमां बांध दी। मुफ्ती सलमान के बयानों को सुनकर महफिल में मौजूद अकीदत मंद दीनी माहौल में खो गए। कार्यक्रम समापन के दौरान मुल्क में अमनो अमान और खैरियत की दुआ मांगी गई। इस दौरान – हाजी रसूल अहमद, हाजी इदरीश अली, हाजी साबिर अली, इस्लाम नवी, हाजी बारिश अली, मोहम्मद नवी, बजरूल खान, नवी आलम, सफी आलम, मौलाना मोहम्मद यूसुफ, हाफिज तालिब, बुलंद अख्तर, अली अकबर, नौसे कुरैशी, उवेश अली आदि रहे।

Deepak

Related Articles

Back to top button