ब्रेकिंग न्यूज़

कलश यात्रा में नंदी पर सवार भगवान भोलेनाथ का स्वरूप।

कासगंज/गंजडुण्डवारा पंचायती बाग स्थित माँ काली मंदिर पर मंगलवार को कलश यात्रा के साथ नवरात्र महोत्सव का शुभारंभ हुआ। यात्रा में सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान भगवान शिव एवं माता की जीवंत झांकियां भी सजाई गई। सुबह विधिवत पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई कलश एवं शोभायात्रा कस्बे के मुख्य बाजार से होती हुई पुनः काली मंदिर पहुंची। जहां कल से चौबीसवे 9 कुण्डीय महायज्ञ के साथ 9 दिवसीय नवरात्र महोत्सव एवं हनुमान जन्मोत्सव का शुभारंभ होगा। बैंड बाजों के साथ निकाली गई यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगलगान करती हुई चल रही थी। यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ।नंदी और भगवान भोलेनाथ की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।

Related Articles

Back to top button