ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश: कासगंज में सर्वाधिक 67 स्कूलों को पुरस्कार वितरण किए गए पूरे प्रदेश में जनपद कासगंज में ही सबसे ज्यादा संख्या

दीपक कुमार। कासगंज

कासगंज:भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह 2021-22 के अंतर्गत कासगंज जनपद कुल 67 ओवर ऑल अवॉर्ड्स वितरित किए गए जिसमें 8 विद्यालयों को ओवरऑल कैटेगरी में 48 विद्यालयों को सब-कैटेगरी अवार्ड 5 बेस्ट टीचर, 5 उत्कृष्ट ग्राम प्रधान और एक सर्वश्रेष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । उत्तर प्रदेश में कायाकल्प में प्रथम स्थान पर रहे कासगंज जनपद के स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य विकास अधिकारी श्री तेज प्रताप मिश्र ने समस्त प्रतिभागियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं । जनपद में कायाकल्प को लेकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पटियाली ब्लॉक के रुस्तमपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान श्याम सुंदर, सहावर ब्लॉक के मोहम्मदपुर ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान भोजराज सिंह, कासगंज ब्लॉक के वाहिदपुर खालसा न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान डालचंद्र, गंजडुंडवारा ब्लॉक के म्यासुर न्याय पंचायत के ग्राम प्रधान अरविंद कुमार एवं अमापुर ब्लॉक के बाबूपुर खुशकरी की ग्राम प्रधान श्रीमती प्रतिभा राजपूत को विद्यालय कायाकल्प में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र प्रदान किया । जनपद के कायाकल्प दृष्टि से पांच उत्कृष्ट विद्यालय के प्रधानाध्यापकों में वीरेंद्र कुमार, योगेश कुमार कुशवाहा, राकेश राजपूत, खूबेन्द्र सिंह, जावेद अहमद को विशेष रूप से सम्मानित किया गया । 8 विद्यालयों को ओवरऑल कैटेगरी तथा 48 विद्यालयों को सब कैटेगरी में प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । सोरों ब्लाक के खंड शिक्षा अधिकारी श्री अभिषेक यादव को सर्वाधिक 17 विद्यालयों को स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्राप्त करने के लिए सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में शासन से प्राप्त ऑपरेशन कायाकल्प आधारित एक नई सोच वीडियो का प्रसारण किया गया साथ ही साफ-सफाई, स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल केंद्रित विद्यालय वातावरण इत्यादि के विषय में पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को जागरूक किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री राजीव कुमार द्वारा शिक्षा मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, भारत सरकार की स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार संबंधी महत्वाकांक्षी योजना के विषय में विस्तार से सभी को अवगत कराया गया । इस अवसर पर जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, जिला समन्वयक, राज्य संदर्भदाता समूह सदस्य जितेंद्र सिंह एवं सैकड़ों की संख्या में शिक्षक, ग्राम प्रधान व अभिभावक उपस्थित रहे । धन्यवाद ज्ञापन जिला समन्वयक (निर्माण) पाल संदीप द्वारा किया गया ।

Related Articles

Back to top button