ब्रेकिंग न्यूज़
अमांपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र के बाहर और अन्दर खराब पड़ा वाटर कूलर
प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरओ वाटर कूलर व हैंडपंप बने शोपीस, पानी को भटक रहे मरीज

कासगंज/अमांपुर। मार्च माह से ही गर्मी लगातार तेवर दिखा रही है। लेकिन कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर विधायक निधि से लगे आरओ वाटर कूलर व इडिया मार्का हैंडपंप को सही कराने का नाम नहीं लिया है। तपती दोपहरी में मरीजों और उनके साथ आये तीमारदारों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। पानी के लिए तीमारदार इधर-उधर हैंडपंप खोजते है। राहगीरों के लिए ठंडे पानी की राहत देने वाले प्याऊ और वाटर कूलर खराब और गंदगी से अटे पडे़ हैं। कस्बा के प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे 2 आरओ वाटर कूलर और 1 इडिया मार्का हैंडपंप पिछले 1 वर्ष से खराब पड़ा है। इलाज कराने आने वाले सैकडों मरीजों को प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी तो दूर सादा पानी भी नही है। वाटर कूलर खराब होेने से प्यास बुझाने के इंतजाम नहीं हैं।
Subscribe to my channel


