ब्रेकिंग न्यूज़

बूथ सशक्तीकरण आभियान भिलाई जिला के सभी मण्डल प्रभारी नियुक्त

दुर्ग/भिलाई: बूथ सशक्तिकरण अभियान भिलाई के जिला संयोजक जयप्रकाश यादव ने दुर्ग संभाग के प्रभारी एवम प्रदेश उपाध्यक्ष माननीय भूपेंद्र सवन्नी, भिलाई भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रभारी संदीप शर्मा के उपस्थिति में भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय ब्रजेश बिचपुरिया की अनुशंसा पर बूथ सशक्तिकरण अभियान के 5 सदस्य जिला टीम के सदस्यों श्रीमती ललिता पिल्ले, श्री सुशील यादव , श्री पी एन शर्मा,श्रीमती अनिता वर्मा ,श्री बृजेश कुमार के नामों की घोषणा कर उन्हें भिलाई जिला अंतर्गत 10 मंडलों का “बूथ सशक्तीकरण अभियान का प्रभारी” नियुक्त कर कार्य विभाजन किया है जिसकी सूची निम्नानुसार है:

श्रीमती ललिता पिल्ले प्रभारी वैशाली नगर मण्डल, केंप मण्डल

श्री सुशील यादव प्रभारी कुम्हारी मण्डल, जामुल मण्डल

श्री पी एन शर्मा प्रभारी खुर्सीपार मण्डल, रिसाली मण्डल

श्रीमती अनिता वर्मा प्रभारी पूर्व मण्डल, पश्चिम मण्डल

श्री बृजेश कुमार प्रभारी सुपेला मण्डल, चरोदा मण्डल

उक्त जानकारी बूथ सशक्तीकरण आभियान भिलाई जिला संयोजक जय प्रकाश यादव ने दी!

Deepak

Related Articles

Back to top button